माघ मास की मौनी अमावस्या नौ फरवरी को 

माघ मास की मौनी अमावस्या नौ फरवरी को 

भोपाल [ महामीडिया] माघ मास की मौनी अमावस्या का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन स्नान, ध्यान, पूजा, तप और दान पुण्यदायक माना जाता है। हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के अगले दिन मौनी अमावस्या मनाई जाती है। इस वर्ष मौनी अमावस्या नौ फरवरी को पड़ रही है। इस दिन श्रद्धालु गंगा, नर्मदा समेत अन्य पवित्र नदियों में स्नान करेंगे। साथ ही विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी। माघ अमावस्या 9 फरवरी को सुबह 08:02 बजे शुरू होगी। यह 10 जनवरी को प्रातः 04:28 बजे समाप्त होगी। सनातन धर्म में दिनों की गिनती उदया तिथि से की जाती है। इसलिए मौनी अमावस्या नौ फरवरी को है। मौनी अमावस्या पर सबसे पहले अति शुभ माना जाने वाला सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 07:05 बजे शुरू होगा और रात 11:29 बजे समाप्त होगा। वहीं, शाम 7.08 बजे से वरियान योग शुरू होगा। 

सम्बंधित ख़बरें