महर्षि संस्थान में घट स्थापना के साथ नवरात्र महोत्सव प्रारंभ

महर्षि संस्थान में घट स्थापना के साथ नवरात्र महोत्सव प्रारंभ

भोपाल [ महामीडिया] परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी महर्षि महेश योगी संस्थान में शारदीय नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। महर्षि महेश योगी संस्थान में आज घट स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि पर्व एवं सहस्रचंडी महायज्ञ प्रारंभ हुआ। महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी एवं 121 वैदिक पंडितों ने मिलकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इसे प्रारंभ कराया ।

इस अवसर पर अपने संदेश में ब्रह्मचारी गिरीश जी ने कहा कि "सभी भारतीय नागरिकों को जगत जननी मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त हो एवं जगत के कल्याण के लिए सभी को सुख, सृमद्धि , एवं अजेयता प्राप्त हो। इससे विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त होगा एवं जगत का कल्याण होगा। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि "हमारा संकल्प होना चाहिए कि समस्त नारी शक्ति को सम्मान एवं आदर की दृष्टि से सदैव देखें।"
यह धार्मिक कार्यक्रम अश्विनी शुक्ल पक्ष प्रतिपदा अर्थात आज तीन अक्टूबर से लेकर श्री दुर्गा नवमी अर्थात 11 अक्टूबर तक निरंतर चलेगा, जिसके अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक पूजन एवं श्री सहस्रचंडी का पाठ होगा। जबकि शाम 6 बजे से लेकर रात्रि नौ बजे तक प्रतिदिन श्री देवी दर्शन एवं श्रीमद् भागवत कथा को आत्मसात करने का मौका मिलेगा । सुप्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य श्री बद्रीश जी महाराज 4 अक्टूबर से लेकर 10 अक्टूबर तक प्रत्येक दिन अपने श्री मुख से भागवत कथा का वाचन करेंगे। 

श्री सहस्रचंडी महायज्ञ का आयोजन गुरुदेव ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम,भोजपुर मंदिर मार्ग, छान में किया जा रहा है । श्री सहस्रचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन महर्षि वेद विज्ञान विश्व विद्यापीठम एवं महर्षि संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष की भांति संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस संपूर्ण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रामराज टीवी, वेबसाइट, यूट्यूब एवं फेसबुक चैनलों पर भी किया जा रहा है। जो श्रद्धालु भौतिक रूप से उपस्थित रहकर श्री सहस्रचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा में हिस्सा नहीं ले सकते वह ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर धार्मिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इसमें प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है और कोई भी व्यक्ति धार्मिक एवं आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकता है।

 

सम्बंधित ख़बरें