नौ दिवसीय नवरात्रि पर्व 15 अक्टूबर से 

नौ दिवसीय नवरात्रि पर्व 15 अक्टूबर से 

भोपाल [ महामीडिया] 15 अक्टूबर से देवी दुर्गा का नौ दिवसीय पर्व नवरात्रि शुरू हो रहा है। रविवार को घट स्थापना होगा। ये पर्व 23 अक्टूबर तक चलेगा। इस साल देवी दुर्गा का वाहन हाथी है। शास्त्रों की मान्यता है कि नवरात्रि में जब देवी हाथी पर सवार होकर आती हैं, तब ज्यादा बारिश के योग बनते हैं। इस बार नवरात्रि रविवार से शुरू हो रही है, इस कारण देवी का वाहन हाथी रहेगा। देवी के इस वाहन का संदेश ये है कि आने वाले समय में लोगों को सुख-समृद्धि मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें