भोपाल [महामीडिया] ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर निर्जला एकादशी मनाई जाती है। इस साल आज 6 जून 2025 को निर्जला एकादशी है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन प्रभु की उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा निर्जला एकादशी पर दान-दक्षिणा जैसे पुण्य कार्य भी किए जाते हैं। पंचामृत का भोग निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु को अर्पित करना शुभ माना जाता है। पंचामृत दूध, दही, शहद, चीनी और घी के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इस पवित्र मिश्रण का उपयोग भगवान विष्णु के अभिषेक और भोग के लिए किया जाता है। इसे अर्पित करने से सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
निर्जला एकादशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 34 मिनट तक