ब्रह्म योग और इंद्र योग में पद्मिनी एकादशी आज

ब्रह्म योग और इंद्र योग में पद्मिनी एकादशी आज

भोपाल [ महामीडिया] तीन साल में एक बार आने वाले श्रीहरि के प्रिय महीने पुरुषोत्तम मास की पद्मिनी एकादशी शनिवार को होगी। इस अवसर पर इंदौर के विष्णु मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का मेला लगेगा। पुरुषोत्तम मास के निमित्त आयोजित विभिन्न उत्सव में दोगुना उल्लास नजर आएगा। श्रावण अधिकमास के शुक्ल पक्ष की एकादशी 29 जुलाई को है। इस दिन ब्रह्म योग और इंद्र योग बन रहे हैं। सुबह 9.34 बजे तक ब्रह्म और इसके बाद इंद्र योग रहेगा। इसे कमला और पद्मिनी एकादशी कहते हैं।

सम्बंधित ख़बरें