तीन शुभ योगों में पौष पूर्णिमा आज 

तीन शुभ योगों में पौष पूर्णिमा आज 

भोपाल [ महामीडिया ]  हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का खास महत्व है। नव वर्ष में पौष माह की पूर्णिमा शुक्रवार को है। इसके बाद माघ माह शुरू हो जाएगा। पूर्णिमा तिथि शुक्ल पक्ष का आखिरी दिन होता है और शास्त्रों में शुक्ल पक्ष को देवताओं का समय कहा जाता है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा के साथ लक्ष्मी-नारायण की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत कर घर में सत्यनारायण की कथा करने से व्यक्ति जीवन में सुख भोगता है और मृत्यु के बाद अगले जन्म में भी धन, शांति और समृद्धि पाता है। वर्ष-2023 की पहली पूर्णिमा बहुत खास मानी जा रही है। पौष पूर्णिमा पर ब्रह्म, इंद्र और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो इस दिन के महत्व को दोगुना कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें