उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां शुरू

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां शुरू

उज्जैन [महामीडिया] उज्जैन में आगामी सिंहस्थ 2028 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोयला फाटक से कंठाल चौराहा होते हुए गोपाल मंदिर तक सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ है। इस मार्ग पर सेंट्रल मार्किंग पूरी हो चुकी है और स्थानीय लोग चिह्नित जगहों से सामान हटा रहे हैं। उज्जैन को विश्व पर्यटन नक्शे पर लाने की तैयारी है। सिंहस्थ में 15 करोड़ श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे। महाकाल लोक बनने के बाद यह पहला सिंहस्थ है। इसमें शिप्रा नदी के संरक्षण और स्वच्छता पर खास ख्याल रखा जाएगा। सिंहस्थ 2028 को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक योजना तैयार की है। उज्जैन में पहली बार कुंभ क्षेत्र को स्थायी रूप से विकसित किया जाएगा जिससे हर बार सिंहस्थ के दौरान अस्थायी निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सम्बंधित ख़बरें