
रथ सप्तमी और नर्मदा प्रकट उत्सव आज
उज्जैन [ महामीडिया] आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। इस तिथि पर दो पर्व मनाए जाते हैं, पहला है रथ सप्तमी और दूसरा है नर्मदा प्रकट उत्सव। रथ सप्तमी पर सूर्य देव की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही, इस दिन नर्मदा नदी में स्नान करने और दान-पुण्य करने की परंपरा है। एक महीने में दो सप्तमी आती है, एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। सप्तमी तिथि पर पंच देवों में से एक और साक्षात दिखाई देने वाले देवता सूर्य की पूजा की जाती है। रथ सप्तमी पर सूर्य पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करनी चाहिए। इस दौरान सूर्य मंत्र ऊँ सूर्याय नम: का जप करना चाहिए।