गुप्त नवरात्रि पर पूजा और अर्चना का दौर 

गुप्त नवरात्रि पर पूजा और अर्चना का दौर 

भोपाल ( महामीडिया) माघी गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। आज इस आस्था पर्व का तृतीय दिवस है। उज्जैन के शक्तिपीठ हरी सिद्धि मंदिर में विधि विधान के साथ गुप्त नवरात्रि मनाई जा रही है। इसके साथ-साथ प्रदेश के समस्त देवी मंदिरों में उत्सव का माहौल है। और श्रद्धालु उत्साह पूर्वक नवरात्रि पर्व पर माता जगत जननी की पूजा अर्चना कर रहे हैं। गुप्त नवरात्रि में तांत्रिक सिद्धि प्राप्त करते हैं। वहीं गृहस्थ जीवन वाले मां दुर्गा की सामान्य तरीके से पूजा अर्चना कर सकते हैं। देवी के 10 महाविद्याएं बहुत ही शक्तिशाली और असीम ऊर्जा से भरी हैं और जिस भक्त पर कृपा कर देती हैं, उनके लिए संसार में कुछ भी असंभव नहीं रह जाता है।

सम्बंधित ख़बरें