अयोध्या में 7.50 लाख दीयों से जगमगाएगा सरयू घाट

अयोध्या में 7.50 लाख दीयों से जगमगाएगा सरयू घाट

अयोध्या (महामीडिया) अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव में योगी सरकार अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। इस साल दीपोत्सव में 7.50 लाख दीये जलाए जाएंगे। पर्यटन विभाग ने इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। दीपोत्सव के लिए एजेंसियों से प्रस्ताव भी मांग गए हैं। दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए तीन दिन का ट्रायल किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए 7 हजार से ज्यादा वॉलिंटियर्स को लगाया जाएगा। योगी सरकार ने पिछली साल 5.50 लाख दीये जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। सरकार अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस साल दीपोत्सव में 7.50 लाख दीये जलाने की प्लानिंग कर रही है। पिछली साल दीपोत्सव में 29 हजार लीटर तेल और 7.5 किलो रूई का उपयोग दीये जलाने के लिए किया गया था। 
 

सम्बंधित ख़बरें