महाकाल मंदिर में शिव नवरात्र पर्व 6 फरवरी से

महाकाल मंदिर में शिव नवरात्र पर्व 6 फरवरी से

भोपाल [ महामीडिया]  शिव आराधना का पर्व शिव नवरात्र इस बार नौ की बजाय 10 दिन का रहेगा। शिव की साधना हो या शक्ति की उपासना अगर नवरात्र में तिथि की वृद्धि होती है तो इसे शुभ माना जाता है। इस बार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि से त्रयोदशी तक 10 दिन शिवनवरात्र उत्सव मनाया जाएगा। इसमें अष्टमी तिथि दो दिन रहेगी जो साधना आराधना की दृष्टि से बेहद शुभ है।

6 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पंचमी से शिवनवरात्र की शुरुआत होगी। 15 फरवरी को त्रयोदशी पर महाशिवरात्रि का पर्वकाल रहेगा। इसलिए इस वर्ष महाकाल मंदिर में 10 दिवसीय शिव नवरात्र पर्व मनाया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें