महर्षि संस्थान में श्री महारुद्राभिषेक यज्ञ

महर्षि संस्थान में श्री महारुद्राभिषेक यज्ञ

भोपाल  [ महामीडिया] तीसरे श्रावण सोमवार को भी महर्षि महेश योगी संस्थान के ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम ,छान में 121 वैदिक पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वैदिक विधि -विधान से भगवान भोलेनाथ का श्री महारुद्राभिषेक किया गया । महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी एवं 121 वैदिक पंडितों ने मिलकर वैदिक विधि -विधान से भगवान भोलेनाथ का श्री महारुद्राभिषेक किया। श्री महारुद्राभिषेक यज्ञ  देर शाम तक चला । 

इस अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी ने अपने संदेश में कहा कि " परम पिता शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का सबसे उत्तम मार्ग श्री महारुद्राभिषेक यज्ञ है जिससे विश्व शांति और भगवत प्राप्ति होती है। इसीलिए प्रत्येक श्रावण सोमवार को श्री महारुद्राभिषेक यज्ञ  वैदिक विधि -विधान से संपन्न किया जा रहा है ।"
भोजपुर मार्ग स्थित ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम ,छान में श्रावण मास के दौरान प्रत्येक श्रावण सोमवार को  श्री महारुद्राभिषेक यज्ञ चलेगा । श्री महारुद्राभिषेक का प्रसारण रामराज टीवी के फेसबुक, वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनलों पर जा रहा है ,जिससे जुड़कर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मिक लाभ उठा रहे हैं । आज श्री महारुद्राभिषेक यज्ञ के समापन के पश्चात  सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया । 

इस अवसर पर महर्षि उत्सव भवन में महर्षि संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे । ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम में रिमझिम फुहारों के बीच पूरा आध्यात्मिक वातावरण साफ़ नजर आ रहा था  ।

सम्बंधित ख़बरें