महापर्व है सोमवती अमावस्या 

महापर्व है सोमवती अमावस्या 

भोपाल [ महामीडिया ] 8 अप्रैल को चैत्र महीने की सोमवती अमावस्या है। यानी सोमवार को अमावस्या का संयोग बन रहा है, इसलिए इसे सोमवती अमावस्या कहते हैं। ऐसा संयोग साल में 2 या कभी-कभी 3 बार बन जाता है।ऐसी अमावस्या को पुराणों में महापर्व कहा गया है, क्योंकि इस अमावस्या पर किए गए स्नान-दान से महापुण्य मिलता है।सोमवती अमावस्या पर पूजा-पाठ, व्रत, स्नान और दान करने से कई यज्ञों का फल मिलता है। तीर्थ स्नान करने से कभी खत्म नहीं होने वाला पुण्य मिलता है। महाभारत में भीष्म ने युधिष्ठिर को इस दिन का महत्व समझाते हुए कहा था कि, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने वाला मनुष्य समृद्ध, स्वस्थ्य और सभी दुखों से मुक्त होगा।
 

सम्बंधित ख़बरें