उज्जैन के सिंहस्थ में टेंट सिटी विकसित होगी
भोपाल [महामीडिया] उज्जैन में वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ में गुजरात के कच्छ रण उत्सव की तरह टेंट सिटी विकसित की जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में जहां पर्यटकों की संख्या अधिक है वहां भी टेंट सिटी की योजना पर काम किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रण उत्सव में सहभागिता कर टेंट सिटी की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि जहां कभी बंजर भूमि थी वहां आज किसानों की सहभागिता से पर्यटन, आजीविका और विकास का मॉडल खड़ा हुआ है जिसे दुनिया देख रही है।