मंगला गौरी व्रत आज
भोपाल [ महा मीडिया] सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। इस पूरे महीने में सोमवार जितना खास होता है उतना ही महत्व मंगलवार को पड़ने वाले मंगला गौरी व्रत का भी माना जाता है। इस बार 4 अगस्त को आज सावन का पहला मंगला गौरी व्रत रखा जा रहा। खास बात यह है कि एक ओर इस दिन भद्रा और पंचक का प्रभाव रहेगा वहीं दूसरी ओर सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और अमृत सिद्धि योग जैसे अत्यंत शुभ संयोग भी बन रहे हैं। सावन के प्रत्येक मंगलवार को रखा जाने वाला मंगला गौरी व्रत माता पार्वती को समर्पित होता है।