मां दुर्गा की स्थापना के साथ महर्षि विश्व शांति समागम का शुभारंभ 

मां दुर्गा की स्थापना के साथ महर्षि विश्व शांति समागम का शुभारंभ 

 

भोपाल [महामीडिया] कल नवरात्रि के प्रथम दिवस भोजपुर मंदिर मार्ग स्थित महर्षि आनंद निकेतन परिसर में दुर्गा जी, लक्ष्मी जी, सरस्वती जी, गणपति जी, कार्तिकेय जी और शिवजी की सुंदर प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इसके पश्चात महर्षि संस्थान के प्रमुख वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने विश्व शांति समागम का उद्घाटन किया। इसमें 85 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।

इस दौरान महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.भुवनेश शर्मा, महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के संचार एवं जन संपर्क निदेशक विजय रत्न खरे, चेतना पर आधारित शिक्षा के राष्ट्रीय समन्वयक रंजन सिंह पटवारी और भावातीत ध्यान एवं सिद्धि प्रशासक श्रीमती अनीता भार्गव उपस्थिति थीं। इस अवसर पर समस्त उपस्थित प्रतिभागियों सहित संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने भी कलश यात्रा एवं समारोह में भाग लिया।
महर्षि विश्व शांति समागम 29 सितंबर तक निरंतर चलेगा।

 

सम्बंधित ख़बरें