
भगवान महाकाल की दिनचर्या चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से बदलेगी
उज्जैन [महामीडिया] महाकालेश्वर मंदिर में चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से भगवान महाकाल की दिनचर्या बदलेगी। मंदिर की पूजन परंपरा में इस दिन से गर्मी की शुरुआत मानी जाती है। गर्मी के दिनों में राजाधिराज महाकाल ठंडे जल से स्नान करेंगे। इस दौरान प्रतिदिन होने वाली पांच में से तीन आरती का समय भी बदल जाएगा।महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में ठंड व गर्मी का प्रभाव रहता है। इन दिनों सर्दी के अनुसार भगवान की सेवा पूजा की जा रही है। तड़के 4 बजे भस्म आरती में भगवान को गुनगुने गर्म जल से स्नान कराया जा रहा है।
चैत्र कृष्ण प्रतिपदा 15 मार्च से यह रहेगा आरती का समय
भस्म आरती - तड़के 4 से 6 बजे तक
- बालभोग आरती - सुबह 7 से 7.45 बजे तक
- भोग आरती - सुबह 10 से 10.45 बजे तक
- संध्या पूजा - शाम 5 बजे से
- संध्या आरती - शाम 7 से 7.45 बजे तक
- शयन आरती - रात 10.30 से रात 11 बजे तक