
भगवान महाकाल की शाही सवारी आज
भोपाल [महामीडिया] भगवान श्री महाकालेश्वर की छठवीं शाही सवारी सोमवार शाम 4 बजे भव्य तरीके से निकलेगी। इस बार पहली बार 10 ड्रोन से रजत पालकी पर पुष्पवर्षा होगी। करीब 7 किमी लंबे मार्ग में भक्तों के दर्शन करने की संभावना है। भगवान के छह मुखारबिंद रथों पर विराजमान रहेंगे। सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। मोबाइल डिटेक्शन टीम और सेल्फी पर रोक भी लगाई गई है। रामघाट पर क्षिप्रा तट पर पूजन-अर्चन और आरती के बाद रात 10 बजे यह ऐतिहासिक सवारी महाकाल मंदिर पर संपन्न होगी।श्रावण-भाद्रपद माह में पारंपरिक रूप से निकाली जाने वाली शाही सवारी का यह आयोजन इस बार और भी खास रहने वाला है। यह अनोखी झलक श्रद्धालुओं के लिए यादगार बन जाएगी।महाकाल की छठवीं शाही सवारी सोमवार 18 अगस्त को शाम 4 बजे मंदिर से शुरू होगी। करीब सात किमी लंबे मार्ग पर श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है।