महर्षि संस्थान में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव कल से

महर्षि संस्थान में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव कल से

भोपाल [ महामीडिया ] महर्षि महेश योगी संस्थान में तीन दिवसीय श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव कल 20 जुलाई से प्रारंभ होकर 22 जुलाई तक चलेगा। महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख एवं महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी की अध्यक्षता में यह तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न होगा। 21 जुलाई को श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दिन महर्षि शैक्षणिक संस्थाओं के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी का उद्वबोधन होगा। तत्पश्चात संस्थान की वर्ष भर की उपलब्धियों को श्री गुरु चरणों में समर्पित करते हुए विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन एवं आगामी वर्ष की योजनाओं का प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।इसके पश्चात विशिष्ट अतिथियों का संबोधन होगा। इस अवसर पर महर्षि विश्व शांति आंदोलन का 16वां स्थापना दिवस भी है, जिसे इस कार्यक्रम के साथ-साथ मनाया जाएगा।                   
21 जुलाई को भोजन के उपरांत द्वितीय सत्र में सर्वप्रथम महर्षि विद्यालय के चयनित छात्रों का संबोधन होगा। इसके बाद ओजस फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर वैद्य मधुसूदन देशपांडे संबोधित करेंगे। तत्पश्चात महर्षि संस्थान के विभिन्न अधिकारी अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों को परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी के चरण कमलों में अर्पित करते हुए आगामी वर्ष की रूपरेखाओं का प्रस्तुतीकरण देंगे।                          
प्रथम दिवस 20 जुलाई को 2 बजे से लेकर 3:30 बजे तक भोपाल के महर्षि विद्यालयों के चयनित छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके पश्चात 3:30 बजे से लेकर 5:30 बजे तक सुप्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती पुरवाशा बैनर्जी एवं उनके समूह द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। यह तीन दिवसीय श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव नर्मदा पुरम मार्ग स्थित, महर्षि विद्या मंदिर रतनपुर के महर्षि मंगलम भवन में होगा।                              
इसी क्रम में 22 जुलाई को महर्षि उत्सव भवन, भोजपुर मंदिर मार्ग, भोपाल में दोपहर 2:30 बजे से लेकर सायं 5:30 बजे तक श्री महर्षि संस्थान में 20 जुलाई से गुरु पूर्णिमा महोत्सव महारुद्राभिषेक संपन्न होगा। जिसमें 121 महर्षि वैदिक पंडितों द्वारा विधि विधान से श्री महारुद्राभिषेक किया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिदिन महर्षि संस्थान की परंपरा अनुसार श्री गुरु पूजन से प्रारंभ होगा।

श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह, महर्षि विश्व शांति आंदोलन एवं महर्षि वेद विज्ञान विश्व विद्यापीठम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस संपूर्ण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रामराज टीवी के वेबसाइट, यूट्यूब एवं फेसबुक चैनलों द्वारा किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें