आज गुरु बृहस्पति की पूजा का दिन 

आज गुरु बृहस्पति की पूजा का दिन 

नई दिल्ली [ महामीडिया] आज का पंचांग आज 24 नवंबर दिन गुरुवार है. आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा का दिन है. गुरुवार को पूजा के समय पीले वस्त्र, पीले फूल, हल्दी, तुलसी के पत्ते और पंचामृत का उपयोग अवश्य करना चाहिए. इससे भगवान विष्णु अत्यंत प्रसन्न होते हैं. उनको गुड़, चने की दाल या बेसन के लड्डू का भोग लगाना अच्छा रहता है. ये भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है. जो लोग व्रत रखते हैं, उनको केले के पौधे की भी पूजा करनी चाहिए, उसमें भगवान विष्णु का वास होता है. इसके अतिरिक्त आज के दिन तुलसी का भी पूजन करें. आपके घर परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी.
24 नवंबर 2022 का पंचांग
आज की तिथि – मार्गशीर्ष शुक्ल प्रतिपदा
आज का करण – चतुष्पाद
आज का नक्षत्र – अनुराधा
आज का योग – अतिगंड
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – गुरुवार
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:58:00 AM
सूर्यास्त – 05:53:00 PM
चन्द्रोदय – 07:04:59
चन्द्रास्त – 17:40:00
चन्द्र राशि– वृश्चिक
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 10:34:12
मास अमांत – मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत – मार्गशीर्ष
शुभ समय – 11:46:25 से 12:28:42 तक
दुष्टमुहूर्त– 10:21:51 से 11:04:08 तक, 14:35:32 से 15:17:49 तक
कुलिक– 10:21:51 से 11:04:08 तक
कंटक– 14:35:32 से 15:17:49 तक
राहु काल– 13:47 से 15:09 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 16:00:06 से 16:42:23 तक
यमघण्ट– 07:32:44 से 08:15:01 तक
यमगण्ड– 06:50:28 से 08:09:44 तक
गुलिक काल– 09:42 से 11:04 तक

सम्बंधित ख़बरें