नवीनतम
आज ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा
भोपाल [ महामीडिया]आज और कल ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा है। स्कंद और भविष्य पुराण के मुताबिक ये बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन तीर्थ स्नान, दान और व्रत करने का महत्व बताया है।इस पूर्णिमा पर भगवान शिव-पार्वती, विष्णुजी और बरगद के पेड़ की पूजा का विधान है, इसलिए ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा को धर्मग्रंथों में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है।आमतौर पर इस दिन से श्रद्धालु गंगाजल लेकर अमरनाथ यात्रा के लिए निकलते हैं।