आज वट सावित्री व्रत और शनि जयंती का संयोग 

आज वट सावित्री व्रत और शनि जयंती का संयोग 

भोपाल [ महामीडिया] आज वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। इसके अलावा आज शनि जयंती का भी संयोग बन रहा है। वट सावित्री अमावस्या के दिन सुहागिन महिलाएं अंखड सौभाग्यवती होने के लिए वट वृक्ष की पूजा करते हुए व्रत रखती हैं। ऐसी मान्यता है कि ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या के दिन सुहागन महिलाओं द्वारा वट वृक्ष के नीचे बैठकर पूजा करने और रक्षा सूत्र बांधने से पति की आयु लंबी होता है और उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। महिलाएं पुत्र प्राप्ति की इच्छा से भी ये व्रत करती हैं। वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास माना जाता हैं। अत: इस वृक्ष की पूजा करने से सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का पुण्य फल मिलता है। ज्येष्ठ अमावस्या तिथि 18 मई, गुरुवार को रात्रि 09 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर 19 मई, शुक्रवार को रात 09 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार वट सावित्री अमावस्या व्रत 19 मई शुक्रवार को रखा जाएगा।
 

सम्बंधित ख़बरें