अक्षय तृतीया पर खोले गए यमुनोत्री धाम के कपाट

अक्षय तृतीया पर खोले गए यमुनोत्री धाम के कपाट

नईदिल्ली [ महामीडिया] विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर्व के अभिजीत मुहूर्त पर ठीक दोपहर 12:15 पर खोले गए। अक्षय तृतीय के शुभ अवसर पर यमुना की उत्सव डोली को यमुना के शीतकाली प्रवास स्थल खरसाली (खुशीमठ) में भव्य तरीके से सजाया गया है। यमुना आरती और यमुना स्तुति के बाद यमुना की डोली को लेकर तीर्थ पुरोहित शनि महाराज के मंदिर में पहुंचे। जहां से यमुना अपने भाई शनि महाराज की अगुआई में यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान खरसाली के ग्रामीणों ने अपने घरों से और दूर खड़े होकर ही मां यमुना के दर्शन किए। साथ ही मां यमुना से कामना की है कि जल्द से जल्द कोरोना संक्रमण का दौर समाप्त हो और देश विदेश के श्रद्धालु यमुनोत्री धाम सहित अन्य धामों में आ सकें। यमुनोत्री धाम के कपाट 12.15 बजे अभिजीत मुहूर्त पर खोले गए। यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने के सुअवसर पर पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से करवाई गई। इसके लिए चारधाम देवस्थानम बोर्ड ने 1101 रुपया की धनराशि  मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं उपजिलाधिकारी को दिलवाई।

सम्बंधित ख़बरें