भारत ने बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज जीती

भारत ने बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज जीती

कानपुर [ महामीडिया] कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश को भारत ने 7 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है।आखिरी दिन मंगलवार को भारत को 95 रन का टारगेट मिला था, जिसे भारतीय बैटर्स ने 17.2 ओवर में हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 51 रन बनाए। कोहली 29 रन पर नाबाद रहे। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने चौका जमाते हुए टीम को जीत दिलाई।

लंच से पहले भारत ने बांग्लादेश को दूसरी पारी में 146 रन पर ऑलआउट किया था । बांग्लादेशी टीम ने 26/2 के स्कोर से दिन की शुरुआत की थी।


                           

सम्बंधित ख़बरें