भारत महिला एशिया कप के फाइनल में

भारत महिला एशिया कप के फाइनल में

भोपाल [ महा मीडिया] भारत 10वीं बार महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया है। टीम ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराया। भारत 4 बार वनडे और अब छठी बार टी-20 फॉर्मेट के फाइनल में पहुंचा है। वनडे के चारों फाइनल भारत ने जीते हैं। टी-20 में टीम 2012, 2016 और 2022 में चैंपियन बनी, जबकि 2018 और 2024 में रनर-अप रही थी।दुबई में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 40 गेंद पर 64 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर 24 रन बनाकर नाबाद रहीं। ऋचा घोष ने 21 रन बनाए।150 रन के जवाब में बांग्लादेश की टीम 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। नंदनी शर्मा को आखिरी ओवर में 2 विकेट मिले।

सम्बंधित ख़बरें