जापान और भारत के बीच टी-20 मैच 22 सितंबर को
भोपाल [ महा मीडिया]
भारत और जापान के बीच टी-20 इंटरनेशनल मैच 22 सितंबर 2026 को जापान के तोचिगी प्रांत स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। जापान ने भारत के विरुद्ध 22 सितंबर को होने वाले टी-20 मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। जापान के सानो शहर में होने वाले इस मुकाबले में केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग टीम के कप्तान होंगे उन्होंने टी-20 में जापान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।यह मैच दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 'स्पोर्ट 75' पहल और 'सुजुकी कप' के तहत आयोजित किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत और जापान की पुरुष टीमें आमने-सामने होंगी।