पांच हजार अमेरिकी सैनिक थाईलैंड पहुंचे
भोपाल [ महा मीडिया]
थाईलैंड का मशहूर पर्यटन शहर पटाया इन दिनों एक अलग ही वजह से चर्चा में है। वजह है कि अमेरिकी नौसेना का विशाल विमानवाहक पोत 'यूएसएस अब्राहम लिंकन' ने पटाया के पास लाएम चाबांग बंदरगाह पर लंगर डाला है। हालांकि इस पोत के आगमन से पहले ही स्थानीय प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी थी। इस जहाज पर सवार करीब 5000 अमेरिकी नाविक और मरीन कमांडो पटाया पहुंचे। समुद्र में 200 से ज्यादा दिन बिताने के बाद इन सैनिकों को आराम करने का मौका मिला लेकिन इस वीआईपी विजिट ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की नींद उड़ा दी है।