महिला हॉकी विश्व कप में आज भारत का सामना आज दक्षिण अफ्रीका से
भोपाल [ महा मीडिया] महिला हॉकी विश्व कप में आज भारत का सामना आज दक्षिण अफ्रीका से होगा। पूल-D का यह मुकाबला शाम 6:30 बजे से वैगनर हॉकी स्टेडियम, एम्सटेलवीन में खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने पहले मैच में ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन के विरुद्ध 2-2 से शानदार ड्रॉ खेलने के बाद मैदान पर उतरी है। भारत ने चीन को 2-2 की बराबरी पर रोका था जिसमें नवनीत कौर और दीपिका ने गोल किए थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका को अपने पहले मैच में इंग्लैंड से 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था।