भारत के आयुष शेट्टी ने विश्व चैंपियन को हराया
भोपाल [ महा मीडिया]
भारत के युवा बैडमिंटन स्टार आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के पहले राउंड में विश्व चैंपियन और विश्व नंबर-1 चीन के शी यू ची को हरा दिया है।नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में दुनिया में 22वें नंबर के खिलाड़ी आयुष ने मेंस सिंगल्स का यह मुकाबला 21-14, 13-21, 21-19 से जीता।