बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप आज से
भोपाल [ महा मीडिया] नई दिल्ली में आज से बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप शुरू हो रही है। भारत 17 साल बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। 23 अगस्त तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के मुकाबले इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होंगे।7 दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में पीवी सिंधु के पास अपना छठा मेडल जीतने का मौका है वहीं सात्विक-चिराग लगातार दूसरी बार मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगे। बैडमिंटन का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। जो ओलिंपिक इयर को छोड़कर हर साल होता है। इसका आयोजन बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन करता है। यहां जीतने वाले खिलाड़ी को अपने इवेंट का वर्ल्ड चैंपियन माना जाता है।पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप 1977 में स्वीडन में हुई थी।