कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के तीन विकेट गिरे

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के तीन विकेट गिरे

भोपाल [ महा मीडिया] भारत के विरुद्ध कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका का तीसरा विकेट गिर गया है। फिलहाल टीम का स्कोर 193/3 है। श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में अच्छी वापसी की थी, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने 115 रन की साझेदारी तोड़कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। पहली पारी में श्रीलंका 290 रन पर ऑलआउट हुआ था और भारत ने 213 रन की बढ़त के बाद फॉलोऑन दिया था।लाहिरू उदारा 3 रन बनाकर मोहम्मद सिराज, कमिल मिशारा 32 रन बनाकर रवींद्र जडेजा और कमिंदु मेंडिस 55 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार हुए। पसिंदु सोरियाबंडारा अर्धशतक लगाकर क्रीज पर हैं।भारत के लिए पहली पारी में प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट लिए थे। वहीं, श्रीलंका के सोनल दिनूषा ने 103 रन की शतकीय पारी खेली थी। दो मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है।

 

 

सम्बंधित ख़बरें