जापान एशियाड 17 सितंबर से
भोपाल [ महा मीडिया] एशियाड (एशियाई खेल) 2026 का आयोजन जापान के आइची-नागोया में 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच होने वाला है। एशियाड एशिया का सबसे बड़ा बहु-खेल आयोजन है जो हर चार साल में एक बार होता है। इस मुख्य टूर्नामेंट का आधिकारिक उद्घाटन 19 सितंबर को होगा और यह खेल 4 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे।इसमें क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज 17 सितंबर से ही हो जाएगा। 20वें एशियाई खेलों (एशियाड 2026) का आधिकारिक लोगो (प्रतीक चिह्न) जापानी संस्कृति, ऊर्जा और विविधता को दर्शाता है।