अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप प्रशासन की आपातकालीन याचिका

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप प्रशासन की आपातकालीन याचिका

भोपाल [ महा मीडिया]

ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर अपील की है ताकि नवंबर में होने वाले कांग्रेस चुनावों से पहले मेल-इन बैलेट को सीमित करने वाली योजना को लागू किया जा सके। इससे पहले पिछले हफ्ते एक संघीय न्यायाधीश ने इन प्रतिबंधों पर रोक लगा दी थी। ट्रंप प्रशासन के वकीलों ने देश की सर्वोच्च अदालत में आपातकालीन आवेदन दायर किया है। उन्होंने अमेरिकी डाक सेवा को मेल-इन वोटिंग को प्रतिबंधित करने वाले नियम को लागू करने की अनुमति मांगी है जबकि कुछ अमेरिकी राज्यों ने  मध्यावधि चुनावों के लिए डाक मतपत्र भेजना शुरू कर दिया है । सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस केतनजी ब्राउन ने ट्रंप प्रशासन के इस अनुरोध पर जवाब देने के लिए बुधवार की समय सीमा तय की है।

सम्बंधित ख़बरें