महिला एशिया कप में भारत और बांग्लादेश का सेमीफाइनल मैच आज

महिला एशिया कप में भारत और बांग्लादेश का सेमीफाइनल मैच आज

इंदौर [महा मीडिया] 

महिला टी20 एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच में भिड़ंत देखने को मिलेगीजिसमें दोनों टीमों के बीच में यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम का अभी तक टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने बिना कोई मैच गंवाए सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का किया है। वहीं बांग्लादेश महिला टीम को लेकर बात की जाए तो वह ग्रुप-बी का हिस्सा थी जिसमें उन्होंने तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की और एक में उनको हार का सामना करना पड़ा था। अब भारत और बांग्लादेश की महिला टीम के बीच में टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच दुबई में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा।

सम्बंधित ख़बरें