नेपाल त्रासदी मे मृतकों का आंकड़ा 1253 के पार

नेपाल त्रासदी मे मृतकों का आंकड़ा 1253 के पार

भोपाल [ महा मीडिया] नेपाल में गुरुवार को आई भयानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,253 हो गई है। प्रभावित इलाकों से और शव बरामद किए गए जबकि हज़ारों लोग अभी भी लापता हैं। चितावन ज़िले से 355, नवलपरासी ईस्ट से 218, नवलपरासी वेस्ट से 208 शव बरामद किए गए जिनमें भारत से बरामद 18 शव शामिल हैं जिन्हें नवलपरासी वेस्ट को सौंप दिया गया, और नुवाकोट से 177 शव बरामद किए गए।इसी तरह, रसुवा ज़िले से 127, गोरखा से 69, धादिङ से 60 और तहानु से 38 शव बरामद किए गए। संयुक्त बचाव दल गुरुवार को हादसे के नौवें दिन भी प्रभावित इलाकों में तलाशी और राहत अभियान चला रहे हैं। अभी भी 4,875 लोगों के लापता होने का अनुमान है।

सम्बंधित ख़बरें