असम में मखाना की खेती का विस्तार होगा
भोपाल [ महा मीडिया] केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से असम के कृषि मंत्री पीयूष हजारिका ने नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच असम में कृषि क्षेत्र के विकास, मखाना की खेती का विस्तार, ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने और बागवानी क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न पहलों पर चर्चा हुई। असम सरकार राज्य में लगभग 15 हजार एकड़ क्षेत्र में मखाना की खेती करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए राज्य के कृषि मंत्री ने केंद्र सरकार से वित्तीय और अन्य आवश्यक सहायता का अनुरोध किया है।