केंद्रीय जीएसटी संग्रह में बारह प्रतिशत की वृद्धि

केंद्रीय जीएसटी संग्रह में बारह प्रतिशत की वृद्धि

जयपुर [ महा मीडिया] 

केंद्र सरकार का सितंबर में जीएसटी संग्रह  2.03 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 14.7 प्रतिशत अधिक है। जारी वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में कुल ग्रॉस जीएसटी संग्रह12,46,278 करोड़ रुपये रहा है। यह वार्षिक आधार पर 11.6 प्रतिशत अधिक है। बड़े राज्यों में महाराष्ट्र का जीएसटी संग्रह सबसे अधिक रहा। सितंबर में राज्य ने 29,986 करोड़ रुपये जुटाए जो एक साल पहले के 25,973 करोड़ रुपये से 15 प्रतिशत अधिक है। 

  

सम्बंधित ख़बरें