स्पेन में जबरन घुसने के दौरान 18 अफ्रीकी प्रवासी मरे

स्पेन में जबरन घुसने के दौरान 18 अफ्रीकी प्रवासी मरे

भोपाल [ महा मीडिया] मोरक्को की तरफ से स्पेन में जबरन घुसने की कोशिश के दौरान सुबह भीषण भगदड़ मच गई है। इसमें कम से कम 18 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई जबकि स्पेनिश और मोरक्को के 100 से ज्यादा सैनिक घायल हो गए हैं। दरअसल बेहतर जीवन की तलाश में अफ्रीकी और एशियाई देशों के प्रवासी यूरोपीय देशों में घुसना चाहते थे । सिउटा मोरक्को के उत्तरी तट पर स्थित एक स्पेनिश शहर है। यहां घुसने के बाद प्रवासियों को यूरोपीय संघ के क्षेत्र में एंट्री मिल जाती है। सीमा पर तैनात फोर्स को चकमा देने के लिए करीब 3,000 प्रवासियों ने सुबह का वक्त चुना इस समय  सैनिकों की चौकसी कम होती है। सीमा पर पुलिस की घेराबंदी के कारण अफरातफरी मच गई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े और समुद्र में डूबने के कारण यह हादसा हुआ।

सम्बंधित ख़बरें