आज सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट

आज सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट

भोपाल [ महा मीडिया] 

गुरुवार को सोने चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज की गई थी लेकिन आज शुक्रवार को शुरुआती ट्रेड के दौरान इनके भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है।सोना 4,135 डॉलर प्रति औंस के करीब जबकि चांदी 58.35 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। घरेलू मार्केट पर सोने के वायदा भाव 1,42,300 रुपये जबकि चांदी के भाव 2,18,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। सोने की कीमत में ₹303 और चांदी की कीमत में ₹1,203 की गिरावट दर्ज की गई है।  वैश्विक बाजारों के असर से कीमती धातुओं में यह सुस्ती देखने को मिली है।

सम्बंधित ख़बरें