इन्फोसिस पर दो करोड़ का जुर्माना
भोपाल [ महा मीडिया] फ्रांस के श्रम अधिकारियों ने इन्फोसिस पर करीब 2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। कंपनी की कर्मचारियों के काम के घंटे रिकॉर्ड करने वाली प्रणाली कानूनी जरूरतों के मुताबिक नहीं पाई गई।यह जुर्माना फ्रांस की रिजनल लेबर अथॉरिटी ने लगाया है। फ्रांस के लेबर कानून के तहत नियोक्ताओं के लिए कर्मचारियों के काम के घंटों का सही और सटीक रिकॉर्ड रखना अनिवार्य है। फ्रांस में कानूनी तौर पर एक हफ्ते में 35 घंटे काम करने का नियम लागू है।