शेयर बाजार 166 अंकों की बढ़त पर बंद
भोपाल [महा मीडिया]
भारतीय शेयर बाजार में आज सेंसेक्स 166 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ जिसमें जियो फाइनेंशियल और टाटा स्टील के शेयरों में तेजी रही। घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ कारोबार समाप्त किया। ऑटो और वित्तीय सेवा शेयरों में खरीदारी के दम पर प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 166.49 अंक की बढ़त के साथ 78,094.64 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 50 66.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ।