घाघरा और सरयू सहित दस से अधिक नदियां उफान पर
भोपाल [ महा मीडिया] लगातार हो रही भारी बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण घाघरा और सरयू समेत 10 से अधिक नदियां उफान पर हैं जिससे कई जिलों में बाढ़ व कटान का खतरा पैदा हो गया है।वहीं, बिजनौर में गंगा का पानी बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे के ऊपर से बह रहा है। घाघरा, सरयू, गंगा, और गंडक नदियाँ कई स्थानों पर चेतावनी बिंदु को पार कर चुकी हैं।यमुना, गोमती, बेतवा, रामगंगा, टोंस और चंबल नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। सीतापुर, बहराइच और लखीमपुर खीरी के पास बैराजों से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से निचले इलाकों में पानी भर गया है। प्रभावित तराई क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों व बांधों पर पहुँचाने का कार्य जारी है।