संसद में आज जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन बिल पर चर्चा
भोपाल [ महा मीडिया]
संसद के मानसून सत्र का आज शुक्रवार को 10वां दिन है। आज लोकसभा में जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन बिल और सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने से जुड़े संशोधन बिल पर चर्चा होगी। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस सौंपा गया है। आरोप है कि राहुल गांधी ने को गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध असंसदीय और अपमानजनक भाषा का उपयोग किया और गंभीर व बेबुनियाद आरोप लगाए। इस विधेयक का उद्देश्य जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम के नियमों को और अधिक सख्त बनाना तथा समय पर पंजीकरण को बढ़ावा देना है।