गयाजी में 37 लाख लोग तर्पण कर चुके हैं
मुंबई [महा मीडिया]
मोक्षधाम गयाजी में इस वर्ष चल रहे विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं और पिंडदानियों के आगमन का एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना है। बिहार के गयाजी धाम में चल रहे इस महासंगम में अब तक 37 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना के लिए पिंडदान और तर्पण किया है, जो कि अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इनमें देश के अलग-अलग राज्यों के अलावा रुस, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्राजील और यूक्रेन जैसे देशों के अच्छी संख्या में नागरिक भी शामिल हैं। इस वर्ष मेले के दौरान एक ही दिन में रिकॉर्ड 4.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का भी नया कीर्तिमान बना।
प्रतिदिन औसतन दो लाख तक तीर्थयात्री गयाजी के विभिन्न घाटों और वेदियों पर श्राद्ध कर्म करने पहुंचे हैं।