अब निवेश और जमा की जानकारी एक ही स्टेटमेंट से मिलेगी

अब निवेश और जमा की जानकारी एक ही स्टेटमेंट से मिलेगी

भोपाल [ महा मीडिया] 

अब डीमैट खाते में रखे निवेश और बैंक जमा की जानकारी एक ही स्टेटमेंट में देखना आसान होगा। रिजर्व बैंक ने इसके लिए नई सुविधा देने का निर्णय लिया है । साथ ही ग्राहक अपनी पसंद के किसी भी अकाउंट एग्रीगेटर के जरिए अलग-अलग वित्तीय संस्थानों में उपलब्ध अपनी जानकारी देख और साझा कर सकेंगे। दोनों सुविधाएँ 31 दिसंबर तक लागू होने की संभावना है। इनका उद्देश्य ग्राहकों को अपने खातों और निवेश की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है।

सम्बंधित ख़बरें