ग्वालियर व्यापार मेला 15 दिसंबर से
भोपाल [ महा मीडिया]
ग्वालियर के ग्वालियर व्यापार मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार मेला प्राधिकरण ने आयोजन की तारीखों के साथ दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। मेला 15 दिसंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक आयोजित होगा। इस बार दुकानों का आवंटन ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।