जीएसटी संग्रह में महाराष्ट्र टॉप पर
पुणे [महा मीडिया]
वित्त वर्ष 2025-26 में महाराष्ट्र जीएसटी संग्रह में 3.62 लाख करोड़ रुपये के साथ सबसे बड़ा योगदान देने वाला राज्य रहा। इसके बाद कर्नाटक से 1.58 लाख करोड़ रुपये और गुजरात से 1.35 लाख करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। कुछ राज्यों में वित्त वर्ष के दौरान अच्छी बढ़त भी देखने को मिली। त्रिपुरा का जीएसटी कलेक्शन अप्रैल 2025 के 149 करोड़ रुपये से बढ़कर मार्च 2026 में 197 करोड़ रुपये हो गया। यानी करीब 32.2 फीसदी की बढ़त हुई।इसी तरह बिहार में कलेक्शन अप्रैल 2025 के 2,144 करोड़ रुपये से बढ़कर मार्च 2026 में 2,570 करोड़ रुपये पहुंच गया। यह करीब 19.9 फीसदी की बढ़त है।