शक्कर उत्पादन में गिरावट का अनुमान
भोपाल[महामीडिया]
देश के प्रमुख शक्कर उत्पादक राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात में कम बारिश और अलनीनो संकट से 2027-28 सीजन में गन्ने की उपलब्धता सीमित हो सकती है जिससे शक्कर उत्पादन में कमी आ सकती है। हालांकि इस अनिश्चितता से शक्कर मिलों के मुनाफे में अच्छी वृद्धि होने की संभावना है जिसका मुख्य कारण शक्कर और एथेनॉल दोनों की बेहतर मांग और शक्कर की बढ़ती कीमतों में सुधार है। पेराई का मौसम समाप्त होने और उत्तर प्रदेश में चुनाव होने के बाद कीमतों में मामूली वृद्धि होगी क्योंकि शक्कर सीजन 2026-27 का उत्पादन कम रहने की संभावना है। शक्कर के भंडार को बढ़ाने में समय लगेगा और आयातित चीनी को 48 रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर बेचना लाभदायक होगा।