उरुग्वे ने फुटबॉल मैच में भारत को हराया
भोपाल [महामीडिया]
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में मंगलवार रात खेले गए इंटरनेशनल फ्रेंडली फुटबॉल मैच में उरुग्वे ने भारत को 6-1 से हराया। दुनिया की 20वें नंबर की टीम के विरुद्ध भारतीय मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा ने 22वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया था। बारिश और आसमानी बिजली के कारण करीब 35 मिनट के ब्रेक के बाद उरुग्वे ने मैच पर पूरी तरह कब्जा कर लिया और भारत केविरुद्ध 5 और गोल दागे।