रेल कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस स्वीकृत
भोपाल [ महामीडिया] केंद्र सरकार ने रेलकर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने की अनुमति दी है । केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा बताया। वैष्णव ने कहा कि रेलवे कर्मचारी दिन-रात काम करते हैं। जब लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं तब भी रेलवे कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं।